महासमुंद/कोमाखान। कोमाखान थाना क्षेत्र में सुअरमार और घोयनाबाहरा के समीप पुलिस ने एक ट्रक से बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम टेमरी नाका से संदिग्ध ट्रक का पीछा कर रही थी, जिसके बाद ट्रक को रोककर कार्रवाई की गई।
मौके पर मौजूद सूत्रों के अनुसार, ट्रक से करीब डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। जब्ती के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी रही।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी और आधिकारिक पुष्टि उच्च अधिकारियों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिए जाने की संभावना है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





















