रायगढ़। यहां के निजी स्कूल परिसर में दो खतरनाक अजगर सांप निकलने से हड़कंप मच गया. बता दें, जोरापाली गांव के पास स्थित साधुराम विद्या मंदिर स्कूल के स्टोर रूम में अजगर सांप दिखा, जहां शिक्षकों और बच्चों में दहशत का वातावरण बन गया। स्कूल प्रबंधन इसकी सूचना सर्प-रक्षक टीम को दी, मौके पर पहुंची. टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों सांपों का रेयस्क्यू कर जंगल में छोड़ा.

जानकारी के अनुसार, एक अजगर सांप की लंबाई 9 फीट और दूसरे की लंबाई साढ़े 6 फीट बतताई जा रही है। स्कूल की छुट्टी के बाद सर्प रक्षक की टीम ने स्कूल के स्टोर रूम के भीतर घूसे अजगर सांपों को बाहर निकाला और पास के जंगल में छोड़ा. इस दौरान 112 की टीम ने भी सहायता की. वक्त रहते सांपों का रेस्क्यू करने से कोई अनहोनी नहीं हुई.


Recent Comments