Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

छत्तीसगढ़, कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर बवाल, PCC चीफ का फूंका पुतला!

बिलासपुर। Chhattisgarh नगरीय निकाय चुनाव में जीत का दंब भर रही कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ते जा रही है। उम्मीद्वार  की घोषणा के साथ ही दावेदारी करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी अब सड़कों पर दिखने लगी है। बिलासपुर में आज सिटिंग और पूर्व पार्षदों को अवसर नहीं दिए जानें से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए PCC चीफ दीपक बैज का पुतला फूंका. पूर्व पार्षदों और पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ने की चेतवानी भी दी है.

कांग्रेस पूर्व पार्षद पंचराम सूर्यवंशी का कहना है कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में उम्मीद्वार चयन का विरोध किया जा रहा है. पूर्व में BJP और निर्दलीय काम करने वालों को टिकट दिया गया है. सिटिंग और पूर्व पार्षद का टिकट काट दिए और नए व्यक्ति को लेकर आए हैं. ऐसा लगता है कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और शहर अध्यक्ष विजय पांडेय दोनों आसपास में लेनदेन कर टिकट दे रहे हैं. Chhattisgarh से दोनों कांग्रेस को मिटाने की जिम्मेदारी लेकर बैठे हैं. ऐसे लोगों को प्रत्याशी बनाए हैं, जो 100 प्रतिशत हारेंगे.

वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष शेख अय्यूब ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस को विधानसभा और लोकसभा हरवाया, अब ऐसा टिकट वितरण किया है कि हम नगर निगम में पार्षद पद का भी चुनाव हार रहे हैं. उनको इस्तीफा देकर बैठ जाना चाहिए, उन्होंने बहुत गलत टिकट बांटा है.

नगर निगम महापौर कांग्रेस प्रत्याशियों का देखें तस्वीर