थाने से मदद न मिलने पर खून से सना सूरजपुर, पिता और बेटे की मौत

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के तीवरागुड़ी गांव में आपसी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां कार से कुचलकर पिता और उनके बेटे की हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर सुरक्षा की मांग भी की थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई। बताया जा रहा है कि शिकायत दर्ज करने के बाद जब पीड़ित परिवार घर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने अपनी कार से बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

दो की मौत, एक घायल

इस घटना में पिता और उनके बड़े बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस पर सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पीड़ित पक्ष ने समय रहते सुरक्षा मांगी थी, लेकिन पुलिस ने उनकी मदद नहीं की। अब इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

 

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com