रायपुर। शुक्रवार को रायपुर के CSPDCL ट्रांसफॉर्मर गोदाम में भीषण आग लग गई। साढ़े 3 एकड़ में फैले इस गोदाम का तकरीबन पूरा हिस्सा आग की चपेट में आ गया। करीब 11 घंटे बाद काफी हद तक आग पर काबू पा लिया। हालांकि देर रात भी हल्की लपटों को बुझाने का काम चलता रहा। देर शाम मुख्यमंत्री साय भी मौके का जायजा लेने पहुंचे।
उन्होंने कहा कि जो नुकसान हुआ है उसका आकलन किया जाएगा और आग कैसे लगी इसकी भी जांच कराई जाएगी। शुक्रवार करीब दोपहर एक बजे गोदाम में आग लगी थी जिसके बाद वहां रखे हजारों ट्रांसफॉर्मर पटाखे की तरह फटने लगे।
जैसे-जैसे आग बढ़ी तो दूर-दूर तक आसमान में धुएं का गुबार दिखने लगा। पुलिस ने 3 किलोमीटर के दायरे को खाली कराते हुए रास्ता ब्लॉक किया। इसके अलावा आसपास के घरों को भी खाली कराया गया। ये ट्रांसफॉर्मर गोदाम गुढ़ियारी थाना के कोटा इलाके में है। TAGSट्रांसफॉर्मर गोदाम में भीषण आग पर काबू पाया गया।
AaJ Ka Ank Jyotish: जानिए शनिवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
https://www.facebook.com/webmorcha



Recent Comments