गुरुवार को आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि आरंभ हो रही है, जिसमें शक्ति की साधना अत्यंत प्रभावशाली मानी जाती है। शुभ मुहूर्त:
🔸 सुबह: 05:25 बजे से 06:58 बजे तक
🔸 दोपहर: 11:56 बजे से 12:52 बजे तक
जाने किस राशि की खुलेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क –
♈ मेष (Aries):
लाभ के योग हैं लेकिन सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। कोर्ट-कचहरी में सफलता मिलेगी।
उपाय: श्री हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
♉ वृषभ (Taurus):
पेट संबंधी समस्या और विवाद की आशंका। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें।
उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।
♊ मिथुन (Gemini):
रुके काम पूरे होंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम में धोखा मिल सकता है।
उपाय: मीठा जल शिवलिंग पर अर्पित करें।
♋ कर्क (Cancer):
रोजगार में सुधार, संपत्ति से लाभ। महिला से विवाद की संभावना।
उपाय: चंद्रमा को दूध चढ़ाएं।
♌ सिंह (Leo):
आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।
♍ कन्या (Virgo):
क्रोध से बचें। खर्च और चिंता बढ़ेगी। सहयोग की कमी रह सकती है।
उपाय: माता दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं।
♎ तुला (Libra):
कार्य सिद्ध होंगे। व्यापार में लाभ और पारिवारिक आनंद रहेगा।
उपाय: गाय को गुड़ रोटी खिलाएं।
♏ वृश्चिक (Scorpio):
धन खर्च और लाभ दोनों के योग। व्यापार में सफलता।
उपाय: शिवजी को जल अर्पित करें।
♐ धनु (Sagittarius):
आर्थिक मजबूती, प्रियजनों का साथ। यात्राएं लाभदायक।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
♑ मकर (Capricorn):
आय के योग हैं, पर लापरवाही न करें। विरोधी कमजोर होंगे।
उपाय: शनिदेव को तेल चढ़ाएं।
♒ कुंभ (Aquarius):
भाग्य साथ देगा, रुका धन मिलेगा। संतान सुख।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
♓ मीन (Pisces):
मानसिक अशांति रह सकती है। नया काम सोच-समझकर करें।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
🔮 शुभ समाचार पाने के लिए:
गुप्त नवरात्रि में सिद्धि, साधना और शक्ति की उपासना करें। कलश स्थापना अवश्य करें और मां भगवती का ध्यान करें।