🌟 आज का राशिफल | शनिवार, 20 सितंबर 2025 🌟 शनिवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से विशेष महत्व लेकर आया है। शनि देव की कृपा से कई राशियों को कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में शुभ समाचार मिल सकते हैं, वहीं कुछ राशियों को आज सतर्क रहने की आवश्यकता है। परिवार, करियर, व्यापार और स्वास्थ्य—हर क्षेत्र में आज किसका दिन खुशनुमा रहेगा और किसे सावधानी बरतनी होगी, आइए जानते हैं 12 राशियों का हाल…
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका हर कार्य सफल होगा। जीवनसाथी के साथ नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी। राजनीति से जुड़े लोग नया नाम कमा सकते हैं।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा
वाद-विवाद से बचें। खर्चे बढ़ेंगे लेकिन आर्थिक स्थिति संभली रहेगी। बड़ा निवेश करने का समय है। किसी पुरानी गलती से परेशानी होगी। बिजली उपकरणों से सावधान रहें।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद
पेंडिंग काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। गरीबों की सेवा में मन लगेगा। विद्यार्थियों को लापरवाही से बचना होगा। किसी सदस्य की सेहत चिंता बढ़ा सकती है।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: आसमानी
व्यापारियों के अटके काम पूरे होंगे। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। नया मकान खरीदने या लोन लेने का योग है। नौकरी बदलने का प्रस्ताव आ सकता है। दोस्तों से कहासुनी की आशंका है।
सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: ग्रे
आर्थिक दृष्टि से लाभ मिलेगा। किसी काम को लेकर तनाव रह सकता है। वाणी पर संयम रखें। प्रॉपर्टी डील फाइनल हो सकती है। परिवार से कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। विदेशी व्यापारियों को सावधानी रखनी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। पार्टनरशिप लाभदायक रहेगी। रुके कार्य पूरे होंगे।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला
खर्चों को संतुलित करने की जरूरत है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति से लाभ होगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों की डील फाइनल होगी।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: गुलाबी
योजना बनाकर कार्य करें। सहकर्मी साथ देंगे। खानपान का आनंद लेंगे। किसी गलती पर पछतावा हो सकता है। रिश्ते मधुर होंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: ग्रे
भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कई काम एक साथ हाथ लगेंगे। सामाजिक क्षेत्र में नया पद मिल सकता है। पुराना लेन-देन परेशानी ला सकता है। यात्रा में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल
कार्यकुशलता बढ़ेगी। बॉस आपके काम से खुश होंगे। किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। भक्ति में मन लगेगा। पुराना मित्र मिलने आ सकता है।
कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन
साधनों में वृद्धि होगी। साइड इनकम के योग हैं। कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूर रहें। प्रेम जीवन में साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। विरोधियों पर विजय मिलेगी।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: आसमानी
काम का दबाव और तनाव रहेगा। बैंक से जुड़े कार्य परेशानी ला सकते हैं। यात्रा में सावधानी रखें। संतान को नौकरी मिलने से प्रसन्नता होगी।
हमसे संपर्क करें
https://www.facebook.com/webmorcha
https://www.instagram.com/webmorcha/






















