Homeमेरा गांव मेरा शहरटीएस सिंहदेव और दीपक बैज का अनशन खत्म, प्रशासन ने मानी कांग्रेस...

टीएस सिंहदेव और दीपक बैज का अनशन खत्म, प्रशासन ने मानी कांग्रेस की तीन मांगें

सूरजपुर। शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव के दौरान कांग्रेस जिला महामंत्री नागेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज आर्म्स एक्ट मामले को लेकर शुरू हुआ कांग्रेस नेताओं का आंदोलन आखिरकार खत्म हो गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने प्रशासन से सहमति बनने के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया।

दोनों नेता मंगलवार शाम से आमरण अनशन पर बैठे थे। कांग्रेस का आरोप था कि चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से उनके नेता नागेंद्र जैन के खिलाफ राजनीतिक दबाव में झूठा मामला दर्ज किया गया है। देर रात तक चली बातचीत और प्रशासन की ओर से सकारात्मक आश्वासन के बाद अनशन खत्म कराया गया।

sitename%

प्रशासन ने मानी तीन प्रमुख मांगें

कांग्रेस नेताओं की मांग पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी काउंटर रिपोर्ट दर्ज की गई। नागेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज आर्म्स एक्ट मामले की जांच अब डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे। वहीं विश्रामपुर थाना प्रभारी को छुट्टी पर भेज दिया गया है।

इन मांगों पर सहमति बनने के बाद दीपक बैज और टीएस सिंहदेव ने नारियल पानी पीकर अनशन समाप्त किया। दीपक बैज ने कहा कि आखिरकार न्याय की जीत हुई और कांग्रेस की सभी मांगें प्रशासन ने मान ली हैं।

TS Singhdev and Deepak Baijjpg sitename%

भूपेश बघेल ने साधा था निशाना

इस पूरे विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला था। चुनावी सभा में उन्होंने कहा था कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज कर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी भरे अंदाज में कहा था कि सत्ता बदलती रहती है और कांग्रेस इस घटनाक्रम को याद रखेगी।

क्या है पूरा मामला

कांग्रेस के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता मित्तल पांडेय और कांग्रेस नेता नरेंद्र जैन के बीच चुनावी विवाद के बाद मामला बढ़ा। भाजपा की शिकायत पर नरेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। आरोप लगाया गया कि उन्होंने कटार दिखाकर धमकी दी, हालांकि पुलिस अब तक कथित हथियार बरामद नहीं कर सकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments