Homeमेरा गांव मेरा शहरWeather: छत्तीसगढ़ सरगुजा बिलासपुर सहित कई जिले में बारिश अलर्ट

Weather: छत्तीसगढ़ सरगुजा बिलासपुर सहित कई जिले में बारिश अलर्ट

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में इस समय हाड़ कंपाने वाली ठंड चल रही है। इसी के बीच . मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी रविवार से सरगुजा, बिलासपुर समेत उत्तर छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. इसके चलते छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों में गरज चमक के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. जानिए मौसम का ताजा अपडेट…

छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल

दरअसल, छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सरगुजा संभाग सके साथ प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भी हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है. इस बीच प्रदेश का मौसम एक बार फिर बिगड़ने वाला है. आज कई जिलों में बारिश के आसार हैं. बारिश के चलते तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी.

आज और कल बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने सरगुजा और बिलासपुर संभाग के 11 जिलों में आज (रविवार) और कल (सोमवार) गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. बारिश के चलते लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी.

Weather: छत्तीसगढ़
Weather: छत्तीसगढ़

बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर से आ रही हवा की दिशा बदलने लगी है जिसके कारण रात का तापमान बढ़ने लगा है. जिसके चलते उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

Weather: छत्तीसगढ़
Weather: छत्तीसगढ़

जानिए मौसम का हाल

उत्तर भागों में बारिश होने से नमी का असर बिलासपुर और रायगढ़ संभाग के कई जिलों में पड़ सकता है. हालांकि अभी इन क्षेत्रों में तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है.

सर्दी से राहत

बारिश की वजह से हवा में नमी बढ़ेगी. जिससे अगले तीन से चार दिनों में रात का तापमान दो से चार डिग्री तक बढ़ सकता है. इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी.

कई हिस्सों में बारिश

मौसम विभाग ने प्रदेश में एक दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. प्रदेश कई हिस्सों में 12 और 13 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

राजधानी रायपुर के मौसम का हाल

अगर बात करें राजधानी रायपुर के मौसम कि तो यहां सुबह के समय हल्की बादल छाए रहे, जिसके बाद मौसम साफ हो गया. यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने की संभावना है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments