06 May Ank Jyotish: मंगलवार अंक ज्योतिष: जानें आज का शुभ रंग और अंक

Ank Jyotish मंगलवार

Ank Jyotish अंक ज्योतिष मंगलवार  06 मई 2025 को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

आज का दिन दिन आत्मविश्लेषण और आंतरिक शांति का रहेगा। आपकी आज आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी। निवेश के लिए आपको नए अवसर मिल सकते हैं। किसी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पार्टी का आयोजन घर पर कर सकते हैं। इस दौरान कोई निर्णय भावनाओं में बहकर न लें।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 2 Ank Jyotish

आज स्वास्थ्य में चल रही सभी परेशानियां दूर होंगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को उनका प्रमोशन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको इनकम के सोर्स भी मिल सकते हैं। आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें। आत्मविश्वास बढे़गा।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3 Ank Jyotish

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। रिश्तों में चल रही दिक्कतें दूर होंगी। इतना ही नहीं पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिल सकता है। परिवार के मामलों में शांति बनाए रखें। निवेश करने के लिए समय उत्तम है।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – गुलाबी

अंक 4 Ank Jyotish

आज आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करेंगे। इस दौरान भाई-बहनों के साथ मिलजुल कर काम करने पर लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। छात्रों को शिक्षा आदि को लेकर कोई बड़ी चिंता दूर होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 5 Ank Jyotish

आज दिन आपके लिए चुनौतियों भरा हो सकता है। व्यापार में किसी भी महत्वपूर्ण फैसले को लेने से पूर्व अनुभवी व्यक्ति से सलाह करें। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के नवीन स्रोत तो बढ़ेंगे, लेकिन खर्च की अधिकता उससे ज्यादा हो सकती है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- लाल

अंक 6 Ank Jyotish

किसी पुराने काम को लेकर आज कोई मीटिंग करेंगे। रिश्तों में गलतफहमियों को दूर करने के लिए समय निकालें। अपना शेष समय अवसरों को ढूंढने में लगाएंगे। धन को ध्यान में रखकर ही खर्च करें।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

अंक 7 Ank Jyotish

आज का दिन यात्रा पर जा रहे लोगों के लिए खास रहेगा। आप जिस भी काम को हाथ लगाएंगे, वह अवश्य पूरा होगा। यात्रा मचाही और लाभकारी साबित होगी। कोर्ट के मामलों में अधिक धैर्य बनाए रखना होगा।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 8 Ank Jyotish

आज व्यवसाय से जुड़े लोग धन का लेनदेन सावधानी के साथ करें। सेहत भी चिंता का कारण बन सकती है। लेकिन आज नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा ।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- पीला

अंक 9 Ank Jyotish

नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। घरेलू जिम्मेदारियों को निभाना भी आपके लिए चुनौती साबित होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

ये भी पढ़ें...

Edit Template