Ank Jyotish अंक ज्योतिष मंगलवार 13 मई 2025 को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा
अंक 1 Ank Jyotish
मंगलवार आज का दिन तेज गति और निर्णायक सोच का संकेत दे रहा है। आपको बिजनेस में नई नीतियां शामिल करनी पड़ सकती हैं। इस दौरान समस्याओं का सामना धैर्यपूर्वक करें। रोजी-रोजगार की तालाश कर रहे लोगों के करियर के क्षेत्र में थोड़ी समस्याएं आ सकती हैं। सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
अंक 2 Ank Jyotish
मंगलवार आज का दिन आपके लिए खास है। दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। किसी नए काम की शुरुआत आज करेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। लेकिन गला खराब होने की वजह से बुखार महसूस हो सकता है।
शुभ अंक- 38
शुभ रंग- हरा
अंक 3 Ank Jyotish
मंगलवार आज पुरानी बातों को लेकर किसी से बहस हो सकती है। इसलिए वाणी का ध्यान रखें और मानसिक थकान को कम करने का प्रयास करें। खर्चों में थोड़ी अस्थिरता हो सकती है, इसलिए पैसे खर्च करते समय स्थिति का ध्यान रखें। पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ा टेंशन में रहेंगे।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 4 Ank Jyotish
मंगलवार आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सराहना मिलेगी। आपके व्यवहार से लोग आपकी तारीफ करेंगे। निवेश में भी लाभ मनचाहा होगा। जीवनसाथी के साथ किसी डेट पर जाने की प्लानिंग करेंगे।
शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी
अंक 5 Ank Jyotish
जो काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो आज उसमें सफलता मिलने की उम्मीद है। मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कामों को लेकर व्यस्तता अधिक रहेगी। घर में पूजा का आयोजन करेंगे।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
Panchang 13 May: ज्येष्ठ मास प्रारंभ, जानें दिन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
अंक 6 Ank Jyotish
मंगलवार आज यदि पहले किसी निर्णय को लेने में उलझन महसूस कर रहे थे, तो आज नया रास्ता मिल सकता है। अच्छा होगा आप अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाएं। फिजूल की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने घर और व्यवसाय पर ध्यान दें।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: सफेद
अंक 7 Ank Jyotish
मंगलवार आज वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। खास बात यह है कि आज सरकारी कार्यों को पूरा करने में आ रही बाधाएं दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति होगी। आपकी मेहनत और प्रयास का आज फल प्राप्त होगा।
शुभ अंक: 14
शुभ रंग: नीला
अंक 8 Ank Jyotish
मंगलवार आज विद्यार्थी कोई स्कॉलरशिप से संबंधित परीक्षा में आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। बिजनेस को लेकर परेशान हो सकते हैं। दान-पुण्य में अधिक मन लगेगा।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
अंक 9 Ank Jyotish
मंगलवार आज आपकी अपने बॉस से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। युवाओं को मन मुताबिक कार्य बनने से सुकून मिलेगा। यह समय आत्म विकास का है। नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति होगी।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल