Homeछत्तीसगढ़कोमाखान डीहीटेमरी में 22 वर्षीय विवाहिता लापता, बच्चे के इलाज के लिए...

कोमाखान डीहीटेमरी में 22 वर्षीय विवाहिता लापता, बच्चे के इलाज के लिए मायके जाने की बात कहकर निकली थी

महासमुंद/कोमाखान। थाना कोमाखान क्षेत्र के ग्राम डीहीटेमरी से 22 वर्षीय विवाहिता अपने छोटे बच्चे के साथ लापता हो गई है। परिजनों की ओर से आसपास के गांवों, मायके और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 34/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सुरेश ठाकुर पिता अनंतराम ठाकुर (55), निवासी डीहीटेमरी ने 30 सितंबर 2026 को थाना पहुंचकर सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनकी बहू सीमा ठाकुर पति भोजराम ठाकुर (22) 10 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे अपने बच्चे का इलाज कराने मायके ग्राम लुकुपाली जाने की बात कहकर बच्चे को साथ लेकर घर से निकली थी।

बताया गया है कि वह ओडिशा के ग्राम धनोरा स्थित चौकी पाडे नामक व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल से गई थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने सीमा के मायके लुकुपाली, आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां पता तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

पुलिस ने दर्ज किया गुम इंसान का मामला

पुलिस के मुताबिक, सूचना देने वाले ने किसी व्यक्ति के अपहरण या गलत तरीके से बंधक बनाए जाने का आरोप अथवा संदेह व्यक्त नहीं किया है। हालांकि, लापता महिला का ठिकाना और उसकी सुरक्षा की स्थिति अज्ञात होने के कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मामले में गुम इंसान क्रमांक 34/26 दर्ज कर पतासाजी की जा रही है। सूचना कंट्रोल रूम और डीसीआरबी शाखा महासमुंद को भी भेजी गई है।

लापता महिला का हुलिया

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार सीमा ठाकुर का चेहरा लंबा है। उसकी ऊंचाई करीब 5 फीट, बाल काले, रंग सांवला और शारीरिक स्थिति सामान्य बताई गई है। लापता होने के समय उसने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी और बाजारू गहने पहने हुए थे। वह कक्षा 10वीं तक पढ़ी है तथा हिंदी, छत्तीसगढ़ी और उड़िया भाषा बोलती है।

पुलिस द्वारा महिला और उसके बच्चे की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की आगे की कार्रवाई विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments