Homeछत्तीसगढ़कोमाखान के भलेसर में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, दो गोदामों से...

कोमाखान के भलेसर में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, दो गोदामों से 975 कट्टा धान जब्त

राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने की छापेमारी, दो अलग-अलग गोदामों में मिला अवैध धान

कोमाखान/महासमुंद, 16 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीजन के बीच अवैध रूप से धान का संग्रहण करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने कोमाखान तहसील के ग्राम भलेसर में दो अलग-अलग गोदामों पर कार्रवाई करते हुए कुल 975 कट्टा धान जब्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम ने ग्राम भलेसर निवासी विकास चंद्राकर के गोदाम की जांच की। इस दौरान वहां 175 कट्टा अवैध धान का संग्रहण पाया गया। टीम ने मौके पर धान जब्त कर मंडी विभाग के सुपुर्द कर दिया।

इसी क्रम में ग्राम भलेसर निवासी धनराज चंद्राकर के गोदाम में भी जांच की गई। यहां लगभग 800 कट्टा अवैध धान (रबी फसल) का संग्रहण पाया गया। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए धान जब्त कर मंडी विभाग के सुपुर्द कर दिया।

इस तरह एक ही गांव भलेसर में दो अलग-अलग गोदामों से कुल 975 कट्टा धान जब्त किया गया है।

धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने, अवैध भंडारण पर रोक लगाने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से अवैध रूप से धान का संग्रहण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments