Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: आज ठंड से राहत, कुछ जगहों पर हल्की बारिश अलर्ट

छत्तीसगढ़: आज ठंड से राहत, कुछ जगहों पर हल्की बारिश अलर्ट

छत्तीसगढ़: आज प्रदेश में ठंड से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी. वहीं आसमान में बादल छाए रहने और एक दो स्थानों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. छत्तीसगढ़ में सबसे अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान बलरामपुर में दर्ज किया गया है. राजधानी रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं. वहीं मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से मंगलवार तक मौसम साफ हो जाएगा. जिससे तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी.

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण पश्चिम भाग में दबाव का क्षेत्र का बना हुआ है. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रिकार्ड किया गया. यह सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक रहा. दिन में भी पारा 30.8 डिग्री रहा. यह भी सामान्य से 2.8 है.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments