कोमाखान। तहसील कोमाखान के ग्राम करहीडीह में अवैध धान संग्रहण का मामला सामने आया है। यहां भाजपा नेता एवं पूर्व सरपंच प्रेषण साहू की बाड़ी में लगभग 500 कट्टा धान (रबी फसल) का अवैध रूप से संग्रहण पाए जाने पर राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए धान जब्त कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 नवंबर 2026 को राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम करहीडीह निवासी प्रेषण साहू की बाड़ी में जांच की। इस दौरान मौके पर लगभग 500 कट्टा धान संग्रहित पाया गया। अधिकारियों ने धान के अवैध संग्रहण को लेकर कार्रवाई करते हुए पूरी मात्रा की जप्ती बनाई और धान को मंडी विभाग के सुपुर्द कर दिया।
कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध धान संग्रहण को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब इस मामले में संबंधित विभाग द्वारा आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Recent Comments