Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़, पेड़ लटका मिला आरक्षक का शव, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़, पेड़ लटका मिला आरक्षक का शव, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़। राजनांदगांव जिले में आज शनिवार की सुबह एक पुलिस आरक्षक की पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी हुई लाश मिली है. घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मामलें की सूचना पर Police मौके पर पहुंची. मामले में Police ने जांच शुरू कर दी है. मामला रामपुर घोरदा का है.

जानकारी के अनुसार, खैरागढ़ में आरक्षक का पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका शव मिला है. बताया जा रहा है कि आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. Police मामले की जांच कर रही है. वहीं घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान अनिल रत्नाकर के रूप में हुई है., जो खैरागढ़ जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ था.

वहीं जिले में आरक्षक भर्ती मामले में 14 संदेही की जांच हो रही थी. जिसमें आरक्षक भी शामिल था. हालांकि आरक्षक ने किस वजह से आत्महत्या की, ये अबतक सामने नहीं आ पाया है. Police ने आरक्षक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है, साथ ही मामले की जांच में जुट गई है.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments