Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ देवर ने भाभी को बनाया पत्नी और कर दी हत्या

छत्तीसगढ़ देवर ने भाभी को बनाया पत्नी और कर दी हत्या

सरगुजा। जिले में हत्या का एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक देवर ने अपनी भाभी की हत्या को अंजाम दिया है. मृत महिला की लाश आज सोमवार सुबह घर के बाहर मिली, इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पुलिस ने जांच के दौरान शव के चेहरे और सिर में गंभीर चोट के निशान पाए. पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र की कुन्नी पुलिस चौकी का है.

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुन्नी तेंदूघाट निवासी मृतिका मान कुंवर से उसका पति देव चंद दास (42) अलग होकर रह रहा था. 6 महीना पहले ही मृतका मान कुंवर को उसका देवर विष्णु दास अपने साथ भगाकर ले गया. दोनों अपने जीवन को ख़ुशी से बिता रहे थे. लेकिन इस रिश्ते में शराब ने खलल डाल दिया. दोनों के बीच शराब को लेकर विवाद होते रहता था. बीती 12 जनवरी की रात घर से 200 मीटर दूर विष्णुदास और मान कुंवर के बीच फिर से शराब को लेकर लड़ाई शुरू हो गई. जिसके बाद मान कुंवर को विष्णुदास मारते हुए घर में लेकर आया और पत्थर से सिर और चेहरे पर प्राण घातक हमला कर दिया.

मौके पर गंभीर रूप से चोटिल मान कुंवर का बहुत खून बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई. आज सुबह लगभग 7:30 बजे मृतिका का देवर सिया दास घर पहुंचा तो देखा कि उसकी भाभी खून से लटपथ मृत हालत में पड़ी हुई है. जिसके चेहरे और सिर में गंभीर चोट के निशान है. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामा कर आगे की कार्रवाई कर रही है. आरोपी देवर विष्णु दास रात से ही फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है.

14 जनवरी से खत्म हो रहा खरमास, इस तारीख से शुरू हो रहा विवाह मुहूर्त

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments