रायपुर में दोहरे हत्या कांड का सनसनीखेज खुलासा: शव के साथ किया दुष्कर्म, पहले मां फिर बेटी को उतारा था मौत के घाट

रायपुर। साल 2025 के पहले दिन रायपुर राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में सामने आए मां-बेटी के दोहरे हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्या को अंजाम देने वाला एक ऑटो चालक अब पकड़ा गया है। इस ऑटो चालक ने अपने महिला सहयोगी के साथ पहले मां को फिर उसकी बेटी को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी इस कदर हवस में दरिंदा बन चुका था कि उसने 12 साल की बच्ची को मौत घाट उतारने के बाद उसकी लाश के साथ दुष्कर्म किया था.

नए साल की पहली सुबह खमतराई थाना क्षेत्र के मेटल पार्क के सामने NH किनारे नाली में एक 12 वर्षीय बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. शव की शिनाख्ती में जुटी पुलिस थी कि दूसरे दिन 2 जनवरी की सुबह धनेली में हाइवे किनारे इंदिरा आवास में रह रही एक बेवा महिला का शव उसके घर में मिला. पड़ताल में पता चला कि एक दिन पहले जिस बच्ची की लाश मिली थी वह मृतका की बेटी थी.

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होनी लगी. पुलिस (Police) ने पड़ताल को तेज करते हुए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले शुरू किए. बेवा के घर आने-जाने वालों से पूछताछ की बाबजूद पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी और दोहरे हत्याकांड की पतासाजी में जुटी रही. आखिरकार पुलिस को सफलता मिली.

छत्तीसगढ़ नक्सली गिन रहे अंतिम सांस? 48 नक्सलियों का खात्मा

मृतका के कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस (Police) आरोपी ऑटो चालक तक पहुंची और कड़े पूछताछ में उसने सब उगल दिया. जानकारी के मुताबिक, इस दोहरे हत्याकांड की असली वजह अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग था. पुलिस ने इस मामले में आरोपी आटो चालक के साथ हत्या को अंजाम देने में मदद करने वाली उसकी लिव इन पार्टनर को भी गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी ऑटो चालक भरतदास पूर्व में धनेली में अपनी लिव इन पार्टनर अनिता के साथ रहता था. इसी दौरान मृतका हमीदा बेगम के घर उसका आना-जाना शुरू हुआ, और फिर दोनों के बीच अवैध संबंध बन गया. बाद में मृतका उसे ब्लैकमेल करने लगी. आखिरकार तंग आकर आरोपी ने लिव इन पार्टनर के साथ मिलकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया.

ऐसे दिया घटना को अंजाम

आरोपी के साथ रही लिव इन पार्टनर मृत महिला की बेटी को अपने घर ले आई. फिर प्लानिंग के तहत, आरोपी महिला के घर पहुंचा और उसे मौत के घाट उतार दिया. आरोपी घर वापस लौटकर महिला को मारे जाने की बात लिव इन पार्टनर को बताया, जिसे सुनकर बच्ची ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद आरोपी ने बच्ची के मुंह के तकिया रखकर उसे भी मौत के घाट उतार दिया. हाथापाई के दौरान बच्ची का कपड़ा नीचे खिसका और आरोपी की नियत बिगड़ गई, और बच्ची के शव के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया.

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

Hot this week

छत्तीसगढ़ की नई पहल: CS ने खुद भरी अपनी जानकारी, नागरिकों के लिए शुरू हुई स्व-गणना!

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में शुरू हुई स्व-जनगणना प्रक्रिया रायपुर: माउंटेनाईर...

कनाडा T20 विश्व कप मैच ICC भ्रष्टाचार जांच के तहत!

ब्रेकिंग न्यूज़: कप्तान दिलप्रीत बजवा पर नया डॉक्यूमेंट्री खुलासा शुक्रवार...

दक्षिण कोरिया में भेड़िया कैसे बना फरार अपराधी?

ब्रेकिंग न्यूज: दक्षिण कोरिया के चिड़ियाघर से एक भेड़िया...

Topics

छत्तीसगढ़ की नई पहल: CS ने खुद भरी अपनी जानकारी, नागरिकों के लिए शुरू हुई स्व-गणना!

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में शुरू हुई स्व-जनगणना प्रक्रिया रायपुर: माउंटेनाईर...

कनाडा T20 विश्व कप मैच ICC भ्रष्टाचार जांच के तहत!

ब्रेकिंग न्यूज़: कप्तान दिलप्रीत बजवा पर नया डॉक्यूमेंट्री खुलासा शुक्रवार...

दक्षिण कोरिया में भेड़िया कैसे बना फरार अपराधी?

ब्रेकिंग न्यूज: दक्षिण कोरिया के चिड़ियाघर से एक भेड़िया...

नेपल्स में बैंक डाकुओं ने 25 लोगों को बंधक बनाया, फिर सुरंग से भागे!

ब्रेकिंग न्यूज़: शहर में हथियारबंद अपराधियों की गिरफ्तारी में...

क्या LIV गोल्फ के अंत की शुरुआत हो रही है?

ब्रेकिंग न्यूज: LIV गोल्फ के भविष्य पर चल रही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img