Chhattisgrh: सत्यम बालाजी ग्रुप पर IT का रेड, करोड़ों की टैक्स चोरी की आशंका

रायपुर। सत्यम बालाजी (Satyam Balaji) राइस मिल ग्रुप के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, भिलाई, राजनांदगांव समेत आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र स्थित कई ठिकानों पर आज आयकर विभाग (IT) ने छापा मारा है। राजधानी में इस कार्रवाई के लिए मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उड़ीसा समेत तेलंगाना के IT अफसर पहुंचे हैं, जो सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप से जुड़े कई कमीशन एजेंट्स के दफ्तर और घर पर सुबह से दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं।

महासमुंद, धान खरीदी प्रभारी निलंबित, अनियमितता का आरोप

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग (IT) को बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का इनपुट मिला था, जिसके बाद यह कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान अफसरों को 30 से ज्यादा राष्ट्रीयकृत बैंक खाते, लगभग 12 लॉकर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जिसमें करोड़ों रुपयों के जमा होने की जानकारी सामने आई है। आयकर विभाग ने ग्रुप के सभी बैंक खातों और लॉकर्स पर निषेधात्मक आदेश (PO) लगाया है। सूत्रों ने यह जानकारी भी दी है कि आयकर विभाग की यह कार्रवाई अगले 3 से 4 दिनों तक जारी रह सकती है। हालांकि, आयकर विभाग ने इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com