कोरबा। होटल और स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार Sex Racket के खिलाफ कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. शहर के राज होटल और सनराइज स्पा सेंटर में Police ने छापेमारी की, जहां कमरों के अंदर का नजारा चौंकाने वाला था. कुछ लोग आपत्तिजनक हालत में मिले तो कुछ संदिग्ध हालात में मौजूद थे. दोनों जगहों में पुलिस ने इस कार्रवाई में 7 लड़कियां समेत कुल 12 लोगों को पकड़ा है.
जानकारी के मुताबिक, कोरबा Police ने राज होटल और सनराइज स्पा सेंटर में अनैतिक एवं अवैध Sex Racket गतिविधियों के संचालन की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है. कोतवाली थाना और CSEB चौकी Police की संयुक्त टीम ने इन स्थानों पर छापेमारी कर आपत्तिजनक स्थिति में मिले लोगों को हिरासत में लिया है.
पुलिस की दबिश में राज होटल में 4 पुरुष एवं महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जबकि सनराइज स्पा सेंटर में एक पुरुष और महिला संदिग्ध अवस्था में पाए गए. इसके अलावा दो अन्य महिलाएं भी संदेहास्पद परिस्थितियों में मौजूद थीं. Police जांच में सामने आया कि इन दोनों स्थानों पर पकड़ी गई महिलाएं सिक्किम, पश्चिम बंगाल और रायपुर की रहने वाली हैं. इससे पहले भी कोरबा में कई ठिकानों पर इस प्रकार की कार्रवाई पुलिस की ओर से की जा चुकी है. इन सब के मौजूद इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त रहने वाला वर्ग सुधरने को तैयार नहीं है.
कोरबा CSP भूषण एक्का ने बताया कि लगातार अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को मिल रही थी, जहां मुखबीर की सूचना पर छापा मारा कार्रवाई की गई. इसके अलावा शहर के अन्य संदिग्ध जगहों पर नजर रखी जा रही है.


Recent Comments