महासमुंद जिला पंचायत चुनाव रिजल्ट में बड़ा उलटफेर, भाजपा समर्थित हितेश और प्रेम चंद्राकर की हार

महासमुंद। जिला पंचायत चुनाव में हुआ बड़ा उलटफेर, BJP को लगा झटका, हितेश चंद्राकर और प्रेम चंद्राकर की रिटेबुलेशन में हुई हार है। बता दें, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक एक से भाजपा समर्थित प्रेम चंद्राकर और जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 से हितेश चंद्राकर के जीत की घोषणा हो चुकी थी।

महासमुंद जिला पंचायत
महासमुंद जिला पंचायत

सोमवार को जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक एक के प्रत्याशी नयन पटेल और जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 से किसान नेता जागेश्वर जुगनू चंद्राकर ने रिटेबुलेशन के लिए आवेदन किया था। आज स्थानीय नई मंडी प्रांगण में रिटेबुलेशन किया गया जिसमें भाजपा के दोनों प्रत्याशी हितेश चंद्राकर और प्रेम चंद्राकर की हार का सामना करना पड़ा है। फाइनल रिटेबुलेशन के बाद जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक एक में 31 वोटों से जागेश्वर जुगनू चंद्राकर की जीत हुई है वहीं क्षेत्र क्रमांक 4 से नयन पटेल को 34 वोट से जीत मिली है।

राजीव भवन में ED के दबिश पर नेताओं में जुबानी जंग, नेता प्रतिपक्ष महंत बालें, केवल हमारे नेताओं को परेशान करने का है काम, मिनिस्टर विजय शर्मा का पलटवार – ‘भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों को जाना चाहिए जेल

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Leave a Comment

WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com