Homeछत्तीसगढ़गरियाबंद के पांचों जनपदों में अध्यक्ष पद पर BJP का कब्जा, यहां...

गरियाबंद के पांचों जनपदों में अध्यक्ष पद पर BJP का कब्जा, यहां हुआ टॉस

गरियाबंद। गरियाबंद Gariaband के पांचों जनपदों में BJP  समर्थित अध्यक्ष बने. इनमें से छुरा में अध्यक्ष की कुर्सी का फैसला टॉस से तय किया गया. वहीं उपाध्यक्ष के लिए दो जनपदों में BJP  तो दो में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने जीत हासिल की है. एक में मामला अभी अटका हुआ है.

गरियाबंद जिले के पांच जनपदों Gariaband गरियाबंद, छुरा, मैनपुर, देवभोग और फिंगेश्वर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ. अध्यक्ष पद के लिए पांचों जगह भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की. सबसे रोचक मुकाबला छुरा में देखने को मिला, BJP और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को 11-11 मत मिले, ऐसे में टॉस से फैसला हुआ, जिसमें भाजपा की मीरा ठाकुर ने जीत हासिल की. फिंगेश्वर जनपद पंचायत में भाजपा की इंद्राणी नेहरू साहू, मैनपुर जनपद पंचायत में BJP की मोहना नेताम, गरियाबंद जनपद पंचायत में भाजपा के सोहन ध्रुव और देवभोग जनपद पंचायत में BJP की पदमाल्य निधि अध्यक्ष बनीं.

उपाध्यक्ष के चुनाव में मामला बराबरी का

उपाध्यक्ष के चुनाव में छुरा जनपद में BJP के दो अलग-अलग पैनल से दावेदार आ गए. इस तरह से कुल तीन लोगों ने भरा, जिनमें से आखिरकार भाजपा के कुलेश्वर सोनवानी 11 मत हासिल कर उपाध्यक्ष बने. इसी तरह फिंगेश्वर जनपद में भाजपा समर्थित सतीश यादव उपाध्यक्ष बने. मैनपुर जनपद में कांग्रेस की नंद कुमारी राजपूत और देवभोग में कांग्रेस के सुधीर अग्रवाल उपाध्यक्ष चुने गए. गरियाबंद जनपद पंचायत में उपाध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम सामने नहीं आया है.

गजब हो गया यहां, महिला पंचों के बजाए पतियों ने ली शपथ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments