BREAKING 🔴 छत्तीसगढ़ में बड़ी खबर – नई योजना लागू | 🟡 खेल: भारत की शानदार जीत | 🔵 मनोरंजन: नई फिल्म रिलीज | 🟢 WebMorcha पर पढ़ें ताजा खबरें

मौसम, छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक असर, 9 प्रदेशों में लू, यहां बारिश अलर्ट, IMD की चेतावनी  

मौसम IMD की चेतावनी : देशभर के मौसम में इन दिनों बहुत अधिक उतार चढ़ाव देखा जा रहा है. अभी मार्च का आधा महीना ही बीता है और कई जगह अभी से खूब तपिश वाली गर्मी पड़ने लगी है, तो कहीं झमाझम बारिश हो रही है, तो कहीं ओले गिरने की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR में तेज़ ठंडी हवाएं चल रही हैं और बीते दो दिनों से बारिश की चेतावनी जारी है. IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, आगामी तीन दिनों में देश के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है, जबकि कई प्रदेशों में ओलावृष्टि और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है.

दरअसल पूर्वी बांग्लादेश में एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है, लेकिन यह धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकता है. वहीं असम और राजस्थान में भी चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं. इस कारण से राजस्थान से पंजाब तक एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) बनी हुई है. इस कारण से उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है.

Aaj Ka Rashifal 16 मार्च रविवार, इन जातकों को आज मिलेगा किस्मत का साथ, जानें लक्की राशि

यहां होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, में भारी बारिश का अनुमान है. वहीं हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी. यहां बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

वहीं असम, मेघालय, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. बारिश के साथ तूफान की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी.

इन प्रदेशों में गर्मी करेगी बेहाल

दूसरी तरहफ ओडिशा, सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है. बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और राज्य के कुछ हिस्सों में गर्म लहर की स्थिति बनी हुई है. आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में गर्मी के साथ-साथ उमस भी देखा जा सकता है. वहीं ओडिशा में रात में भी अत्यधिक गर्मी बनी रह सकती है.

दिल्ली का मौसम

दिल्ली-NCR में होली की शाम से ही मौसम बदल गया और बारिश के आसार बने हुए हैं. शनिवार सुबह तेज ठंडी हवाओं के बावजूद 15 मार्च को अधिकतम तापमान 31.73 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान 20.05 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35.88 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

भारतीय मौसम विभाग IMD ने रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान यहां तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है.

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com