Homeछत्तीसगढ़CG पत्नी को मारा थप्पड़ हुई मौत, डर में पति ने जलाया...

CG पत्नी को मारा थप्पड़ हुई मौत, डर में पति ने जलाया शव

रायपुर। कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र के ग्राम ऊपरतोनका से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ एक पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी को खेत में ही जिंदा जला दिया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक छेरकू राम नामक व्यक्ति अपनी पत्नी चैती बाई के साथ सुबह खेत में आम के पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। बातचीत के दौरान पत्नी ने वहीं खेत में थोड़ी देर आराम करने की बात कही जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर छेरकू ने आपा खोते हुए पत्नी को 2-3 थप्पड़ जड़ दिए जिससे वह ज़मीन पर गिर गई।

जब वह नहीं उठी तो आरोपी ने पास से धान का पैरा लाकर पत्नी के ऊपर डाल दिया और माचिस से आग लगा दी। कुछ ही पलों में महिला जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़, अंतिम सांसें गिन रहे नक्सली! हिडमा घिरा, अब तक के सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments