Homeछत्तीसगढ़महासमुंद, पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरेट

महासमुंद, पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरेट

महासमुंद। पिथौरा ब्लाक के ग्राम पंड्रीपानी में पदस्थ पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर यहां के ग्रामीण कलेक्टोरेट पहुंचकर पटवारी विजय प्रभाकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग किए हैं। इसके अलावाउ पटवारी विनय पटेल द्वारा ग्रामीणों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की शिकायत भी की है।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से भेंट कर पंड्रीपानी के पटवारी विजय प्रभाकर द्वारा एक साल पूर्व खसरा, B वन देने के एवज में 5 सौ रुपये का रिश्वत लेने का कथित वीडियो कलेक्टर को देकर कार्रवाई की मांग की. इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पंड्रीपानी हल्का नंबर 50 के पटवारी विजय प्रभाकर खसरा, B वन निकालने के नाम पर 500 सौ रुप, की मांग कर रहे हैं और उनके हाथ में 500 सौ का नोट दिख रहा है. ग्रामीण ने निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की. वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी विनय पटेल पटवारी संघ के अध्यक्ष हैं. और रिश्वत लेने के वीडियो को डिलीट करने का दबाव बना रहे हैं.

छत्तीसगढ़, 20 हजार रिश्वत लेते हुए पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

यहां देखें वायरल वीडियो

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments