Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बागबाहरा एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

महासमुंद। बागबाहरा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है, पति-पत्नी और दो बच्चे इस घटना में शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, प्यून का नाम बसंत पटेल उम्र 40 वर्ष जो अनुसूचित जाति बालक छात्रावास बागबाहरा में पदस्थ थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंच गई है, जो जांच में जुटी हुई है।

बागबाहरा एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
बागबाहरा एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

इस घटना की सूचना मिलते ही शहर में हड़कंप मच गई। मौत एक साथ हुई है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है, प्यून फांसी पर लटक रहा था वहीं उनकी पत्नी और बच्चे की भी मौत होना बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। माना जा रहा है पहले परिवार को मौत का नींद सुलाया होगा इसके बाद खुद फांसी पर लटक गया होगा।

जानकारी के अनुसार, प्यून बसंत पटेल की पत्नी भारती के 11 वर्षीय बच्ची तथा 4 साल लड़का जो मृत होना बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि पहले पत्नी बच्चों को जहर खिलाकर मौत की नींद सुलाया गया होगा इसके बाद खुद फांसी पर लटक कर जान दी होगी, ऐसा माना जा रहा है हालांकि पुलिस जांच के बाद ही घटना का स्पष्ट रूप से खुलासा हो पाएगा।

कोमाखान, युवक की हत्या, नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार

बसंत पटेल आदिवासी छात्रावास में प्यून के पद पर कार्यरत था। पति की लाश फंदे पर लटकी मिली है, वहीं पत्नी और बच्चे नीचे बिस्तर पर मृत पड़े पाए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक की टीम मामले की जाँच करने में जुट गई है। एक ही परिवार के चार लोगों की आत्महत्या की खबर पूरे शहर में जंगल में आग की तरह फैल गई है। इस दुखद खबर के सामने आते ही शहर में शोक की लहर छा गई है।