Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

CG शराब घोटाला मामले में फिर पड़ा छापा, छत्तीसगढ़ के 5 शहरों में दर्जन भर ठिकानों पर टीम की दबिश

रायपुर। CG शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मिनिस्टर कवासी लखमा और उनके नजदिकियों के ठिकानों पर SCB-ईओडब्ल्यू ने दबिश दी है. सूत्रों के अनुसार, बस्तर संभाग के सुकमा, तोंगपाल, जगदलपुर और दंतेवाड़ा में 13 और रायपुर में 2 ठिकानों को मिलाकर कुल 15 ठिकानों पर एसीबी-ईओडब्ल्यू की छापेमारी जारी है.

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर स्थित प्रेम मिघलानी और रायपुर के संतोषी नगर स्थित नहाटा परिवार के अलावा अम्बिकापुर के बड़े कपड़ा व्यापारी व सरकारी विभागों में सप्लायर धजाराम इंटरप्राजेज के मालिक अशोक अग्रवाल और मुकेश अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. सुबह तकरीबन 6 बजे एंटी करप्शन के अधिकारी व कर्मचारियों ने दबिश दी.

बता दें कि इससे पहले ED ने 28 दिसंबर को पूर्व आबकारी मिनिस्टर कवासी लखमा, उनके बेटे हरीश कवासी के घर छापा मारा था. 15 जनवरी को लखमा को गिरफ्तार किया गया था. 21 जनवरी से लखमा रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं.

पूर्व मिनिस्टर कवासी लखमा के करीबी प्रेम मिगलानी के जगदलपुर धरमपुरा हाउसिंग बोर्ड स्थित निवास पर एसीबी-ईओडब्ल्यू की ज्वाइंट टीम की छापेमारी

लखमा को थी शराब घोटाले की पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED ने कवासी लखमा के खिलाफ 3773 पन्नों का चालान पेश कर चुकी है. चालान में बताया गया है कि पूर्व आबकारी मिनिस्टर लखमा को इस घोटाले की पूरी जानकारी थी. यही नहीं वे शराब घोटाले को अंजाम देने वाले सिंडिकेट के प्रमुख थे.

इसके साथ ही पूर्व मिनिस्टर कवासी लखमा की शराब नीति में बदलाव करने में भी भूमिका अहम थी. इसके अलावा चालान में शराब दुकान में निरीक्षण करने से पहले आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी से अनुमति लेने का भी जिक्र है.

शराब घोटाले मामले में ये हैं आरोपी

ED के चालान में बताया गया है कि शराब घोटाले में अब तक कुल 21 लोगों को आरोपी बनाया गया है. इसमें कवासी लखमा, अनवर ढेबर, अनिल टूटेजा, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, छत्तीसगढ़ डिस्टलर, वेलकम डिस्टलर, टॉप सिक्योरिटी, ओम सांई ब्रेवरेज, दिशिता वेंचर, नेस्ट जेन पावर, भाटिया वाइन मर्चेंट और सिद्धार्थ सिंघानिया सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं.