“क्या संख्याएं केवल गणना की वस्तु हैं या हमारे भाग्य की चाबी भी? अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ विशेष संख्याएं व्यक्ति के जीवन की दिशा और दशा तय कर सकती हैं। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के जीवन में दो ऐसे रहस्यमय अंक थे-12 और 6-जो जन्म से लेकर निधन तक, हर मोड़ पर उनके साथ बने रहे।”
- निजी गाड़ी का नंबर: 1206
- पहला वाहन: 1206
- मोबाइल नंबर के अंतिम अंक: 1206
- हर नए वाहन में 1206 नंबर लेने की कोशिश
- निधन: 12 जून (12/06)
- विमान की सीट नंबर: 12
अंतिम यात्रा और सीट नंबर 12
12 जून को अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में एअर इंडिया के विमान हादसे में जब उनका निधन हुआ तो एक और संयोग ने सबको चौंका दिया। वह विमान में सीट नंबर 12 पर सवार थे। क्या यह महज संयोग था या फिर कुछ ऐसा जो विधि ने अपने विधान में पहले ही निर्धारित कर रखा था? जन्म से लेकर व्यापार, राजनीति से लेकर निजी जीवन तक अंक 12 और 6 उनके जीवन में विद्यमान रहे। और उनके जीवन की अंतिम घड़ी में भी यही अंक उपस्थित रहा।
Aaj Ka Panchang, 13 June 2025 शुक्रवार: आषाढ़ द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त

विजय रुपाणी का निधन गुजरात की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। विजय रुपाणी का जीवन यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि अंक केवल गणना नहीं, बल्कि जीवन की नियति भी हो सकते हैं। हमारी पहचान, हमारी सफलताएं और हमारी नियति कुछ विशेष अंकों से जुड़ी हो सकती हैं ।
“शायद यह सब संयोग ही था, लेकिन जब संयोग इतने सटीक होते हैं, तो वे नियति प्रतीत होते हैं। विजय रुपाणी का जीवन इस रहस्य की परछाईं में बीता और उसी में विलीन हो गया—12 और 6 की अनोखी छाया में।”


Recent Comments