CG मानसून अलर्ट: आज झमाझम बारिश के संकेत, मानसून की रफ्तार बढ़ी

रायपुर, 16 जून 2025। छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 15 जून रविवार से राज्य में मानसून की सक्रियता में तेजी आई है और आज सोमवार 16 जून को कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ पूरी तरह अनुकूल बन रही हैं।

छत्तीसगढ़ मौसम सारांश – 16 जून 2025

पिछले 24 घंटे का हाल

दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान: 39.0°C (राजनांदगांव)

न्यूनतम तापमान: 24.6°C (दुर्ग)

वर्षा के आंकड़े (मिमी में):

दंतेवाड़ा: 5 मिमी

बस्तर, कोंडागांव: 3 मिमी

अमलीडिह, सिरसिवा: 2 मिमी

कोंटा, मारी बंगला, देवरी, सरायपाली, बोडला: 1 मिमी मौसम प्रणाली (Synoptic Situation):

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 3.1 से 7.6 किमी ऊँचाई तक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो मानसून को आगे बढ़ा रहा है।

एक द्रोणिका रेखा पूर्वी मध्यप्रदेश से होते हुए झारखंड, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तक फैली है, जो ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकी हुई है।

पूर्वानुमान – 16 जून के लिए:

अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना। कुछ क्षेत्रों में मेघ गर्जन, 50-60 किमी/घंटा की तेज हवाएं और भारी वर्षा का अलर्ट।

अगले 2 दिनों का अनुमान:

एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका। प्रदेश भर में वर्षा की गतिविधियाँ सामान्य से अधिक सक्रिय रहेंगी।

रायपुर शहर का पूर्वानुमान:

आकाश सामान्यतः मेघमय, गरज-चमक के साथ वर्षा संभावित।

अधिकतम तापमान: लगभग 38°C

न्यूनतम तापमान: लगभग 28°C

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com