Homeछत्तीसगढ़बारिश के लिए हो जाएं तैयार, जल्द ही छत्तीसगढ़ में मानसून होगा...

बारिश के लिए हो जाएं तैयार, जल्द ही छत्तीसगढ़ में मानसून होगा सक्रिय

रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में दक्षिण पश्चिम मानसून ने आज से 12 दिन पहले दस्तक दे दी थी. मानसून की शुरुआत दंतेवाड़ा से हुई थी, लेकिन बीते 12 दिनों से मानसून कोंडागांव और नारायणपुर से आगे नहीं बढ़ सका है. अब लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग की माने तो 11 जून से प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है. 13 जून से 15 जून तक पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है. मंगलवार से प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना भी बनी हुई है. सोमवार को मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था.

दो दिन बाद बदलेगा मौसम : मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला ने बताया कि एक द्रोणिका नॉर्थ वेस्ट उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य बंगाल की खाड़ी तक मध्य प्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) सेंट्रल ओडिशा तक फैला हुआ है. नॉर्थ वेस्ट बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ में भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इन सभी सिस्टम के प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के एक दो स्थानों पर बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. मुख्य रूप से इसका ज्यादा प्रभाव दक्षिण छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में 11 जून से मानसून की गतिविधि बढ़ने की संभावना है. 13 जून से लेकर 15 जून तक मानसून की एक्टिविटी पूरे प्रदेश में बढ़ जाएगी. पिछले 12 दिनों से मानसून कोंडागांव और नारायणपुर में रुका हुआ है. मंगलवार से लेकर अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है. सोमवार को मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री, उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री, दक्षिण छत्तीसगढ़ में 35 डिग्री के आसपास था- गायत्री कांचीभोटला, मौसम वैज्ञानिक

सोमवार को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 41.7 डिग्री और सबसे न्यूनतम तापमान राजनांदगांव 24.05 डिग्री दर्ज किया गया.

रायपुर का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री

माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री

बिलासपुर का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 29 डिग्री

पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 26 डिग्री

जगदलपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री

दुर्ग का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.02 डिग्री

राजनादगांव का अधिकतम तापमान 40 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments