Homeछत्तीसगढ़13 अगस्त को जिलेभर के सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का...

13 अगस्त को जिलेभर के सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन

महासमुंद, 12 अगस्त 2025। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार 13 अगस्त 2025 को जिले के सभी जनपद पंचायतों के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान के तहत किया जा रहा है।

इस विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों को स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया जाएगा और आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। इसमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध, यूज़र चार्ज वसूली, सूखा कचरा स्वच्छाग्राही दीदियों को सौंपने तथा 15वें वित्त आयोग से नियमानुसार मानदेय प्रदान करने जैसे विषय शामिल होंगे।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी ग्राम पंचायतें यह विशेष ग्राम सभा अनिवार्य रूप से आयोजित करें और इसकी शेड्यूलिंग, एजेंडा तथा अन्य गतिविधियों की एंट्री “वाइब्रेंट ग्राम” पोर्टल http://vibrantgram.cgstate.gov.in पर समय पर सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments