महासमुंद व्यापारियों की शिकायत पर वसूलीबाज अधिकारी निलंबित

सस्पेंड

रायपुर/महासमुंद। व्यापारियों से अवैध वसूली की शिकायत पर वाणिज्यिक कर विभाग में पदस्थ सहायक आयुक्त सह निरीक्षक विधान रंजन कुलू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। राज्य कर आयुक्त ने यह कार्रवाई व्यापारियों की गंभीर शिकायत और जांच रिपोर्ट के आधार पर की है।

क्या है मामला?

दरअसल, स्थल निरीक्षण एवं सत्यापन के दौरान महासमुंद के कई व्यापारियों ने आरोप लगाया कि निरीक्षक विधान रंजन कुलू उनसे अवैध वसूली कर रहे थे। व्यापारियों ने इस मामले की लिखित शिकायत वाणिज्यिक कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की।

जांच के बाद कार्रवाई

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए राज्य कर सहायक आयुक्त, महासमुंद वृत्त ने मामले की जांच की और प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रतिवेदन के आधार पर राज्य कर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी कर दिया।

व्यापारियों में संतोष

इस कार्रवाई के बाद महासमुंद के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि इस तरह की अवैध वसूली से कारोबारी माहौल प्रभावित होता है। समय पर की गई कार्रवाई से व्यापारियों में विश्वास बहाल हुआ है।

आगे क्या?

निलंबन के बाद अब इस मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। दोष सिद्ध होने पर विभागीय और कानूनी कार्रवाई भी संभव है।

वसूलीबाज अधिकारी निलंबित
वसूलीबाज अधिकारी निलंबित

ये भी पढ़ें...

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। वह ज्ञान, धर्म और भाग्य के अलावा संतान के कारक ग्रह है। बृहस्पति के प्रभाव से इस राशि के जातक सकारात्मक सोच वाले, ज्ञान प्राप्त और सिद्धांतों पर चलने वाले होते हैं। साथ ही इनका कुंडली में प्रभाव विवाह के योग भी बनाता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। सरकारी कामों को टालने के बजाय उन्हें समय पर पूरा करने की कोशिश करें। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से घर का वातावरण खुशियों से भर सकता है। अचानक वाहन में खराबी आने से कुछ अतिरिक्त खर्च भी हो सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को समझदारी और धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुकी हुई डील भी आज फाइनल हो सकती है।

Prediction: 2026 में रौद्र संवत्सर का देश दुनिया पर पड़ेगा भयावह प्रभाव, यहां पढ़ें पूरी भविष्यवाणी
Rashifal 2026: साल 2026 का वार्षिक राशिफल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक 12 महीनों का राशिफल
Predictions: वर्ष 2029 दोहराएगा इतिहास, फिर से बनेगी वर्ष 2020 जैसी ग्रहण की विस्फोटक स्थिति

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

[wpr-template id="218"]