Homeछत्तीसगढ़महासमुंद: शराबी बेटे की हरकतों से तंग आकर मां ने कुल्हाड़ी से...

महासमुंद: शराबी बेटे की हरकतों से तंग आकर मां ने कुल्हाड़ी से की हत्या, गांव में सनसनी

महासमुंद/खल्लारी। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरीपाली में एक मां ने अपने शराबी बेटे को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया।

खल्लारी थाना प्रभारी के अनुसार, शनिवार 23 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे सूरज सोरी (26) शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी मां रुक्मणी सोरी से गाली-गलौज करने लगा। आए दिन बेटे की हरकतों से परेशान मां को उस दिन स्थिति असहनीय लगी। कहा जा रहा है कि विवाद के दौरान धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद रुक्मणी ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से बेटे के सिर पर कई वार कर दिए।

हमले में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने डायल-112 पर कॉल किया और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल सूरज को जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी मां रुक्मणी सोरी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments