साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त 2025: गजकेसरी योग से इन 5 राशियों की होगी तरक्की, जानें सभी 12 राशियों का हाल

साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त 2025

साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त 2025: अगस्त 2025 का अंतिम सप्ताह कई राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है। 25 से 31 अगस्त तक गजकेसरी योग का प्रभाव दिखेगा, जिससे मेष, सिंह समेत 5 राशियों को करियर और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। इस दौरान धन लाभ, व्यापार में वृद्धि और कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनेंगे। आइए जानते हैं इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल—

मेष: कारोबार में प्रयास से मिलेगा लाभ

आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यापारिक यात्राओं से फायदा और सेहत में सुधार के संकेत। सप्ताहांत सुखद रहेगा।

वृषभ: आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें

करियर में उन्नति होगी लेकिन आर्थिक मामलों में संतुलन जरूरी। संतान को लेकर पारिवारिक विवाद की आशंका।

मिथुन: जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें

व्यापारिक यात्राओं से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन प्रेम जीवन मजबूत होगा।

कर्क: कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर

महिला सहयोग से करियर में प्रगति। आर्थिक दबाव रहेगा लेकिन सप्ताहांत तक स्थिति सुधरेगी। सेहत पर ध्यान दें।

सिंह: धन में वृद्धि और सफलता के योग

करियर में तरक्की, निवेश से लाभ और प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। सेहत में सुधार।

कन्या: आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार

मान-सम्मान बढ़ेगा, व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी। परिवार में तनाव की संभावना, वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला: निवेश से लाभ, यात्रा से बचें

निवेश से लाभ मिलेगा लेकिन व्यावसायिक यात्राओं से फायदा नहीं। प्रेम जीवन में नई शुरुआत संभव।

वृश्चिक: चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे

कामकाज का तनाव बढ़ सकता है, खर्च अधिक होंगे। परिवार संग समय बिताने से राहत मिलेगी।

धनु: आर्थिक मामलों में लाभ

धन वृद्धि के योग बनेंगे। करियर में शुरुआती अड़चनें दूर होंगी। प्रेम जीवन मधुर रहेगा।

मकर: सोच-समझकर लें फैसले

आर्थिक मामलों में जल्दबाजी नुकसानदायक। सप्ताहांत तक स्थिति में सुधार और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कुंभ: व्यापारिक यात्राओं से लाभ

व्यापार में सफलता और मान-सम्मान में वृद्धि। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत। साझेदारी से बचें।

मीन: सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे

करियर में तरक्की, आर्थिक स्थिति में सुधार। महिला सहयोग से लाभ और प्रेम जीवन में प्रगाढ़ता आएगी।

ये भी पढ़ें...

Edit Template