Homeछत्तीसगढ़📰 महासमुंद: मामूली बात पर तीन युवकों ने युवक पर किया चाकू...

📰 महासमुंद: मामूली बात पर तीन युवकों ने युवक पर किया चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत

महासमुंद। शुक्रवार की देर रात महासमुंद जिले के ग्राम घोडारी में सड़क पर हुई एक मामूली बहस ने खूनी रूप ले लिया। यहां तीन युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक मुकेश धीली (20 वर्ष) बिरकोनी निवासी था और महासमुंद की एक कंपनी में मैकेनिकल फिटर के रूप में काम करता था। शुक्रवार की रात वह काम खत्म कर घर लौट रहा था। उसी दौरान घोडारी के पास महादेव नगर निवासी आर्यन सोनवानी, कुटेला निवासी रोकेश ठाकुर, और तेन्दु मोड़ निवासी आकाश ध्रुव के बीच रास्ते में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मुकेश पर चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में उसे तत्काल महासमुंद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया। लेकिन रायपुर ले जाते समय ही मुकेश ने दम तोड़ दिया।

महासमुंद पुलिस के अनुसार मृतक के भाई के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास से हत्या में तब्दील (धारा 302/34 आईपीसी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना रात करीब 11 बजे की है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

हमसे जुड़े

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

webmorcha@zohomail.in

9617341438, 7879592500

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments