Homeछत्तीसगढ़संभागीय अधिमान्यता समिति के सदस्य बने वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सतपथी

संभागीय अधिमान्यता समिति के सदस्य बने वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सतपथी

महासमुंद, 10 अक्टूबर 2025: रायपुर संभाग के लिए जारी सूची में महासमुंद जिले से वरिष्ठ पत्रकार  जितेंद्र सतपथी को संभागीय अधिमान्यता समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने जितेंद्र सतपथी को पत्रकारों को अधिमान्य करने वाली संभाग स्तरीय अधिमान्यता समिति में नामांकित किया है। राज्य शासन ने पत्रकारों के कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ संचार प्रतिनिधि कल्याण समिति और राज्य एवं संभाग स्तरीय अधिमान्यता समितियों का गठन किया है, जिसका आदेश 10 अक्टूबर 2025 को जारी कर राजपत्र में प्रकाशित भी किया गया है।

संभागीय अधिमान्यता समिति के सदस्यों की अनुशंसा के आधार पर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों में कार्यरत पत्रकारों को अधिमान्यता दी जाती है। वर्ष में होने वाली बैठकों के आधार पर पत्रकारों को यह सम्मान प्रदान किया जाता है। बैठक का समन्वय सरकार के जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जाता है।

पत्रकार साथी अधिमान्यता संबंधी जानकारी के लिए जितेंद्र सतपथी सतपथी से संपर्क कर सकते हैं। महासमुंद जिले के विभिन्न ब्लॉकों के पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सतपथी को इस उपलब्धि पर बधाई दी। बधाई देने वालों में पत्रकार सुकदेव वैष्णव, सी डी बघेल शामिल हैं।

हमसे जुड़े

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

webmorcha@zohomail.in

9617341438, 7879592500

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments