Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

महासमुंद में दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा जांच, 3 नमूने अवमानक पाए गए

महासमुंद, छत्तीसगढ़: दीपावली के त्योहारी सीजन को देखते हुए महासमुंद में खाद्य सुरक्षा निरीक्षण अभियान चलाया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर यह विशेष अभियान संचालित किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंखनाद भोई के नेतृत्व में 11 से 13 अक्टूबर 2025 तक महासमुंद शहर और आसपास के क्षेत्रों में आटा, देशी घी, सूजी, कलाकंद, पनीर, खुली मिठाइयाँ, बिस्किट, कुकीज और टोस्ट जैसे खाद्य पदार्थों के कुल 09 सर्विलेंस नमूने संकलित किए गए। ये सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजे गए।

साथ ही, चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा शहर के विभिन्न होटलों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 50 खाद्य नमूनों का मौके पर परीक्षण किया गया, जिनमें से 03 नमूने अवमानक पाए गए

निरीक्षण दल ने होटल संचालकों को परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और अवमानक खाद्य पदार्थों के विक्रय से बचने के लिए सख्त निर्देश दिए। किसी भी उल्लंघन की स्थिति में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि दिवाली के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए निरीक्षण और जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा।