छत्तीसगढ़: रिश्वतखोर BMO गिरफ्तार, ACB ने बाबू से 15 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा

Chhattisgarh: Bribe-taking BMO arrested

रायपुर। सक्ती जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसीबी की टीम ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) राजेंद्र कुमार पटेल को डभरा स्थित अपने कार्यालय में अपने ही बाबू से 15,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया

यह कार्रवाई बाबू उमेश कुमार चंद्रा की शिकायत पर की गई। शिकायत में बताया गया कि उनकी यात्रा भत्ता बिल की राशि 81,000 रुपए का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। इसके बावजूद बीएमओ ने उनसे कुल 32,500 रुपए की रिश्वत मांगी और अब तक 16,500 रुपए ले चुका था। जब बाबू ने बाकी राशि देने से इनकार किया और एसीबी में शिकायत की, तब जांच में मामला सही पाया गया।

इसके बाद एसीबी ने बीएमओ को रिश्वत लेते पकड़ने की योजना बनाई। मोलभाव के दौरान आरोपी ने 15,000 रुपए लेने की सहमति दी। आज प्रार्थी ने तय राशि देने के लिए भेजी, इसी दौरान एसीबी की टीम ने बीएमओ को रंगे हाथ पकड़ लिया और रिश्वत की रकम बरामद की।

एसीबी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत मामला दर्ज किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

एसीबी ने साफ संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें...

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। वह ज्ञान, धर्म और भाग्य के अलावा संतान के कारक ग्रह है। बृहस्पति के प्रभाव से इस राशि के जातक सकारात्मक सोच वाले, ज्ञान प्राप्त और सिद्धांतों पर चलने वाले होते हैं। साथ ही इनका कुंडली में प्रभाव विवाह के योग भी बनाता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। सरकारी कामों को टालने के बजाय उन्हें समय पर पूरा करने की कोशिश करें। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से घर का वातावरण खुशियों से भर सकता है। अचानक वाहन में खराबी आने से कुछ अतिरिक्त खर्च भी हो सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को समझदारी और धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुकी हुई डील भी आज फाइनल हो सकती है।

Prediction: 2026 में रौद्र संवत्सर का देश दुनिया पर पड़ेगा भयावह प्रभाव, यहां पढ़ें पूरी भविष्यवाणी
Rashifal 2026: साल 2026 का वार्षिक राशिफल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक 12 महीनों का राशिफल
Predictions: वर्ष 2029 दोहराएगा इतिहास, फिर से बनेगी वर्ष 2020 जैसी ग्रहण की विस्फोटक स्थिति

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

[wpr-template id="218"]