27 October to 2 November 2025 : अक्टूबर के इस अंतिम सप्ताह में हंस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों पर रहेगा। इस समय गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर कर रहे हैं जिससे हंस राजयोग का निर्माण हुआ था। ज्योतिष शास्त्र में हंस राजयोग को बहुत ही शक्तिशाली और प्रभावशाली पंच महापुरुष राजयोग में से एक माना गया है। ऐसे में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में वृषभ, कर्क समेत 5 राशियों की कई अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी साथ ही आपको करियर में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं और समाज में आपकी पद प्रतिष्ठा में बढोत्तरी हो सकती है। आइए जानते हैं साप्ताहिक राशिफल विस्तार से।
अक्टूबर के इस सप्ताह में हंस राजयोग प्रभावशाली रहने वाला है। दरअसल, इस हफ्ते गुरु का गोचर अपनी उच्च राशि कर्क में रहेगा जिससे हंस राजयोग बना हुआ है। ज्योतिष शास्त्र में हंस राजयोग को पंच महापुरुष राजयोग में से एक माना गया है।
मेष राशि (Aries): मेहनत का मिलेगा पूरा फल
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी। जो लोग नई जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं, वे उसमें सफल रहेंगे। पारिवारिक मामलों में सामंजस्य बना रहेगा। निवेश के लिए सप्ताह अच्छा है लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं।
वृषभ: गलतफहमियां दूर हो जाएंगी
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह शुभता लेकर आने वाला है। भाग्य आपका साथ देगा। भाग्य के साथ मिलने से आपके सोचे हुए सभी काम समय से पूरे हो जाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में करियर या बिजनेस के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद ही शुभ साबित होगा। इस सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने व्यापार में मनचाहा लाभ मिलेगा और व्यापार विस्तार की आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। कोर्ट कचहरी में अगर आपका कोई फैसला चल रहा है तो वह आपके पक्ष में आ सकता है। संबंधों में जो भी गलतफहमियां हैं तो वह माता पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से सारी गलतफहमियां जल्द ही दूर हो जाएंगी।
मिथुन राशि (Gemini): नए रिश्तों की शुरुआत संभव
मिथुन राशि के लोगों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा, अविवाहित जातकों के जीवन में कोई खास व्यक्ति आ सकता है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा। सेहत में सुधार होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कर्क : सौभाग्यशाली रहेगा सप्ताह
कर्क राशि के लोगों के लिए अक्टूबर का यह सप्ताह बेहद ही सौभाग्यशाली साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने शुभचिंतकों का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही कार्यस्थल पर सीनियर्स और जूनियर दोनों की आपका साथ देंगे और आपके प्रति मेहरबान रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है क्योंकि, आपको समाज में खूब मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी। इस राशि के जो लोग विदेश में अपने करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं उन्हें इस हफ्ते सफलता मिल सकती है। साथ ही व्यापारी वर्ग के लोग कोई बड़ी डील साइन कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके करियर के लिए बेहद लाभकारी रहेगा।
सिंह : आपकी किस्मत चमकेगी
सिंह राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह किस्मत चमकाने वाला रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलने से आपको कामकाज में बेहतरीन अवसर मिलेंगे। साथ ही अधिकारी वर्ग के लोगों की मदद से आप मनचाही सफलता हासिल कर लेंगे। आपको किसी प्रोजेक्ट पर काम करने का बेहतरीन मौका मिल सकता है। सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है। संतान की तरफ से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। समाज में आपका खूब मान सम्मान बढ़ेगा। आपको सलाह है कि अपने व्यवहार पर थोड़ा नियंत्रण रखें। अहंकार न आने दें। आपके अपने शुभचिंतक आपसे दूर हो सकते हैं।
कन्या : करियर को मिलेगी नई उड़ान
कन्या राशि के लोगों के लिए अक्टूबर का यह सप्ताह सफलता दिलाएगा। सप्ताह की शुरुआत में करियर को नई उड़ान मिलेगी। आप जो भी यात्राएं करेंगे वह आपके लिए शुभ और लाभकारी साबित होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से कारोबार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा वर्ग के जो लोग नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो उन्हें कोई नया अवसर मिलेगा। बात करें आपकी आय की तो आपके लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बन सकते हैं। व्यापारी से जुड़े लोगों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।
तुला राशि (Libra): नई शुरुआत के संकेत
तुला राशि के लिए यह सप्ताह नई शुरुआत का रहेगा। करियर में कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है। जो लोग कला, मीडिया, या डिजाइनिंग से जुड़े हैं उन्हें बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और किसी पुराने कार्य की पूर्ति होगी।
वृश्चिक कामकाज में मिलेगी सफलता
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सप्ताह कामकाज में सफलता दिलाएगा। इस हफ्ते आप अपनी बुद्धि और विवेक की मदद से अपने सभी काम बेहतर और समय पर करने में सफल रहेंगे। किसी भी क्षेत्र में किए गए प्रयास में मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको कार्यस्थल पर किसी विशेष प्रशंसा मिल सकती है। आपकी प्रतिभा को देखते हुए कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। समाज में आपका रुतबा बढ़ा रहेगा। आपके करीबी दोस्त आपका पूरा सहयोग करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी जो आपको करियर में नई उपलब्धि दिला सकती है।
धनु राशि (Sagittarius): यात्राएं होंगी लाभदायक
धनु राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह यात्राओं से लाभ दिलाने वाला रहेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा है। पारिवारिक जीवन में सुकून रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
मकर राशि (Capricorn): आत्मविश्वास बढ़ेगा
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आत्मविश्वास और उपलब्धियों से भरा रहेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य आपके नेतृत्व में सफल होगा। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। जमीन-जायदाद से संबंधित लाभ के संकेत हैं। सेहत का ध्यान रखें, अधिक काम से थकान हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius): नए अवसरों की बारिश
कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। किसी बड़ी परियोजना या अनुबंध से लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में प्रगति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार में शुभ समाचार की संभावना है।
मीन राशि (Pisces): भाग्य देगा साथ
मीन राशि के लिए यह सप्ताह भाग्य का साथ देने वाला रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और करियर में तरक्की के नए दरवाजे खुलेंगे। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा और मन में शांति रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात सुखद रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और जीवनसाथी से संबंध मधुर बनेंगे।

















