Homeछत्तीसगढ़गरियाबंद में नायब तहसीलदार की तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी...

गरियाबंद में नायब तहसीलदार की तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

गरियाबंद। जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बोलेरो में नायब तहसीलदार दोनोश साहू सवार थे। यह दुर्घटना छुरा थाना क्षेत्र के सारागांव पापराही के पास हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो (CG 02 AU 0138) सामने से आ रही बाइक से इतनी जोर से टकराई कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर छुरा पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

गनीमत रही कि बोलेरो में सवार नायब तहसीलदार दोनोश साहू सुरक्षित हैं। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

‘मेघ-बसंत’ कॉलोनी में दिवाली पर हास्य के पटाखों और श्रृंगार की फुलझड़ियों की धूम

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments