Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

महासमुंद और बागबाहरा में अवैध धान जब्त – कुल 1087 कट्टा

महासमुंद, 27 नवम्बर 2025: कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग और मंडी प्रबंधन की संयुक्त टीमों ने आज और बीती रात विभिन्न क्षेत्रों में कुल 1087 कट्टा धान जब्त किया।

मुख्य कार्रवाई विवरण:

  • बागबाहरा विकासखंड: ग्राम खेमड़ा में निरीक्षण के दौरान उत्तर सिंह, खिलावन और पुनीत राम के घर एवं तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुल 575 कट्टा धान बरामद। पूछताछ में उत्तर सिंह ने स्वीकार किया कि यह धान उड़ीसा से लाया गया था।

  • बीके बाहरा मेन रोड: दो गाड़ियों में अवैध रूप से ले जाया जा रहा 180 कट्टा धान जब्त किया गया।

  • महासमुंद विकासखंड, ग्राम शेर: अवैध भंडारण की सूचना पर 107 कट्टा धान जब्त।

  • ग्राम ठाकुरपाली: निरीक्षण के दौरान 225 कट्टा धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया और मंडी की अभिरक्षा में रखा गया।

महासमुंद
महासमुंद

कलेक्टर ने सभी जप्त किए गए धान को संबंधित थाना में सुपुर्द करने के निर्देश दिए हैं।
महासमुंद जिले में अब तक राज्य में सबसे अधिक धान जब्त किया गया है। उन्होंने अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर सतत निगरानी और कड़ी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

टेमरी नाका में पदस्थ कर्मचारी साजिद को कलेक्टर ने किया निलंबित, एस्मा के तहत की गई कार्रवाई