Homeछत्तीसगढ़प्रभात कुमार बने महासमुंद के नए एसपी, आशुतोष सिंह CBI के लिए...

प्रभात कुमार बने महासमुंद के नए एसपी, आशुतोष सिंह CBI के लिए रिलीव

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए महासमुंद जिले को नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रभात कुमार को महासमुंद का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, वर्तमान एसपी आईपीएस आशुतोष सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई (CBI) नई दिल्ली के लिए रिलीव कर दिया गया है।

प्रभात कुमार बने महासमुंद के नए एसपी
प्रभात कुमार बने महासमुंद के नए एसपी

जारी आदेश के अनुसार, आईपीएस प्रभात कुमार को एसआईबी, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, महासमुंद के पद पर पदस्थ किया गया है। वे 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और अब जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।

वहीं, आईपीएस आशुतोष सिंह (बैच 2012) को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI), नई दिल्ली में पुलिस अधीक्षक के पद पर 5 वर्षों के लिए नियुक्त किया गया है। राज्य शासन द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से महासमुंद एसपी पद से भारमुक्त कर दिया गया है, ताकि वे नई दिल्ली में कार्यभार ग्रहण कर सकें।

जारी आदेश के मुख्य बिंदु:

  • प्रभात कुमार (IPS, 2019 बैच) → पुलिस अधीक्षक, महासमुंद

  • आशुतोष सिंह (IPS, 2012 बैच) → CBI, नई दिल्ली में एसपी पद पर प्रतिनियुक्ति

  • आशुतोष सिंह को तत्काल प्रभाव से भारमुक्त किया गया

नीचे देखें जारी आदेश।

IPS Transfer: प्रभात कुमार बने महासमुंद के नए एसपी, आशुतोष सिंह CBI के लिए रिलीव
IPS Transfer: प्रभात कुमार बने महासमुंद के नए एसपी, आशुतोष सिंह CBI के लिए रिलीव
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments