Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

भक्ति और ज्ञान की गंगा बहेगी लौंदमुड़ा में, आयोजित होगा श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह

कोमाखान। माघ गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम लौंदमुड़ा (अमेरा) स्थित शिव मंदिर पंचायतन में श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन सोमवार 19 जनवरी 2026 से रविवार 25 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से संध्या 06 बजे तक आयोजित होगा।

कार्यक्रम में कथा वाचन पं. हेमप्रकाश (बबलू शर्मा) द्वारा किया जाएगा, जबकि कथा का पारायण पं. श्री नारायण तिवारी के मुखारविंद से संपन्न होगा। आयोजन समिति के अनुसार, इस दौरान श्रीमद्भागवत कथा के साथ-साथ दुर्गा सप्तशती पाठ का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।

कथा के विभिन्न दिवसों में श्रीमद्भागवत के प्रमुख प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। प्रथम दिवस वेद पूजन एवं महात्म्य, द्वितीय दिवस कपिल उपाख्यान एवं ध्रुव चरित्र, तृतीय दिवस अजामिल उपाख्यान व भक्त प्रह्लाद चरित्र, चतुर्थ दिवस वामन अवतार, राम कथा एवं कृष्ण जन्म उत्सव, पंचम दिवस बाल लीला, माखन चोरी व छप्पन भोग, षष्ठ दिवस कंस वध, उद्धव-गोपी संवाद व रुक्मिणी मंगल विवाह तथा सप्तम दिवस सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, तुलसी विवाह एवं हवन-पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

आयोजन को लेकर ग्राम पंचायत एवं समस्त ग्रामवासी उत्साहित हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को भी प्रोत्साहित करेगा।

छत्तीसगढ़ का पहला शिव पंचायत मंदिर महासमुंद में, प्राणप्रतिष्ठा महाशिवरात्रि को

ग्राम लौंदमुड़ा (अमेरा) स्थित शिव मंदिर पंचायतन
ग्राम लौंदमुड़ा (अमेरा) स्थित शिव मंदिर पंचायतन