Homeमेरा गांव मेरा शहरमहासमुंद के कोसरंगी में युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

महासमुंद के कोसरंगी में युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

महासमुंद। जिले के समीपस्थ गांव कोसरंगी में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान वागेश साहू (उम्र 25 वर्ष), पिता भरत साहू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक काम के सिलसिले में रायपुर गया हुआ था, जो बीती रात अपने घर लौटा। इसी दौरान उसके कोसरंगी के घर पर वागेश साहू मौजूद था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। झगड़े के दौरान आरोपी ने वागेश पर डंडे और पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद कोसरंगी गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी युवक ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। आरेापी युवक का नाम नकुल साहू पिता केशव साहू उम्र 33 वर्ष बताई जा रही है। मृतक आरोपी का भतीजा होना बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। हत्या के पीछे के स्पष्ट कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments