BREAKING 🔴 छत्तीसगढ़ में बड़ी खबर – नई योजना लागू | 🟡 खेल: भारत की शानदार जीत | 🔵 मनोरंजन: नई फिल्म रिलीज | 🟢 WebMorcha पर पढ़ें ताजा खबरें

महासमुंद कलेक्टर कार्यालय के सामने आमरण अनशन: पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। अपनी ही पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एक व्यक्ति आज दोपहर 1 बजे से महासमुंद कलेक्टर कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम साल्हेभाठा के रहने वाले डिगेश्वर देवांगन लंबे समय से जमीन और पारिवारिक विवाद को लेकर परेशान थे। उनका आरोप है कि उनकी पत्नी और ससुराल पक्ष द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

इसी के चलते उसने आमरण अनशन का रास्ता अपनाया और आज दोपहर करीब 1 बजे महासमुंद कलेक्टर कार्यालय के सामने अनशन पर बैठ गया। खास बात यह रही कि वह अपने साथ बिस्तर और जरूरी सामान बाइक में लेकर पहुंचा, जिससे यह साफ है कि वह लंबे समय तक अनशन जारी रखने की तैयारी में है।

अनशन पर बैठने से पहले उसने प्रशासन से अपनी शिकायतों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद कलेक्टर कार्यालय परिसर में लोगों की आवाजाही बढ़ गई और मामला चर्चा का विषय बन गया है।

वहीं, प्रशासन को भी इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिल चुकी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com