Alert: 26 जनवरी को खलल डालेगी बारिश, 28 तक झमाझम बरसेंगे बादल

मानसून

Alert: देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. साथ ही घने कोहरे के साथ-साथ शीतलहर का भी अटैक जारी है. इस बीच IMD ने बताया है कि दो-दो नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते 25 से 28 जनवरी तक हिमालय से सटे इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया है कि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में दो से तीन दिनों के दौरान अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने घने कोहरे और शीतलहर की भी चेतावनी जारी की है.

अलग-अलग इलाकों में शीतलहर

हालांकि इस बीच राहत की बात यह है कि न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ने वाला है. गुरुवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग ने अपनी नई रिपोर्ट में कहा है कि अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे की संभावना बनी रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक 28 तारीख की सुबह तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है. दिल्ली में भी 28 जनवरी तक अलग-अलग जगहों पर घने कोहरे की स्थिति होने की संभावना है. वहीं 28 जनवरी तक बिहार के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर के चलने की संभावना है.

webmorcha.com
बारिश

अपने भीतर के ‘राम-कृष्ण को जागृत कीजिए कलयुग में ‘त्रेता-द्वापर का सुख मिलेगा : शंकु स्वामी

26 से 28 जनवरी के बीच मध्यम से भारी बारिश संभव है.

वहीं आज के मौसम की बात करें तो skymet weather की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ मध्यम बारिश संभव है. गंगीय पश्चिम बंगाल, दक्षिणी झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और विदर्भ, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट पर 12 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. 26 जनवरी से बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है और 26 से 28 जनवरी के बीच मध्यम से भारी बारिश संभव है.

28 के बाद ठंड होगी गायब

पंजाब, हरियाणा, UP के कई हिस्सों और बिहार के कुछ स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है. उत्तरी MP, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में कोहरा छा सकता है. 25 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है. 26 से 28 जनवरी के बीच इन राज्यों में ठंडे दिन की तीव्रता कम हो जाएगी

https://www.facebook.com/webmorcha

ये भी पढ़ें...

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। वह ज्ञान, धर्म और भाग्य के अलावा संतान के कारक ग्रह है। बृहस्पति के प्रभाव से इस राशि के जातक सकारात्मक सोच वाले, ज्ञान प्राप्त और सिद्धांतों पर चलने वाले होते हैं। साथ ही इनका कुंडली में प्रभाव विवाह के योग भी बनाता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। सरकारी कामों को टालने के बजाय उन्हें समय पर पूरा करने की कोशिश करें। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से घर का वातावरण खुशियों से भर सकता है। अचानक वाहन में खराबी आने से कुछ अतिरिक्त खर्च भी हो सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को समझदारी और धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुकी हुई डील भी आज फाइनल हो सकती है।

Prediction: 2026 में रौद्र संवत्सर का देश दुनिया पर पड़ेगा भयावह प्रभाव, यहां पढ़ें पूरी भविष्यवाणी
Rashifal 2026: साल 2026 का वार्षिक राशिफल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक 12 महीनों का राशिफल
Predictions: वर्ष 2029 दोहराएगा इतिहास, फिर से बनेगी वर्ष 2020 जैसी ग्रहण की विस्फोटक स्थिति

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

[wpr-template id="218"]