Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeछत्तीसगढ़CG PSC Scam: FIR कांग्रेस नेता समेत पूर्व चेयरमेन सोनवानी, सचिव ध्रुव...

CG PSC Scam: FIR कांग्रेस नेता समेत पूर्व चेयरमेन सोनवानी, सचिव ध्रुव पर दर्ज

CG PSC Scam: रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CG PSC) भर्ती हुई गड़बड़ी के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ACB-ईओडब्ल्यू ने आज एफआईआर दर्ज कर लिया है। ब्यूरो ने आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी व तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव के साथ ही कुछ अफसरों और कांग्रेस नेताओं को आरोपी बनाया है। बता दें कि विष्णुदेव साय सरकार ने इस मामले की CBIसे जांच कराने की भी घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में अनियमितता और भ्रष्टाचार की जांच CBI से कराई जाएगी। इस प्रकरण की जांच केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई से कराये जाने के राज्य सरकार के निर्णय के परिपालन में आर्थिक अपराध अन्वेषण द्वारा लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी सहित अन्य अधिकारियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा केन्द्रीय जांच एजेंसी CBI से जांच कराये जाने का निर्णय लिया गया था, जिसके परिपालन में गृह (पुलिस) विभाग द्वारा महानिदेशक राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो एवं एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर को अवगत कराया गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा वर्ष 2021 जो 170 पदों के लिए ली गई थी और जिसके परिणाम 11 मई 2021 को जारी किए जाने के पश्चात् राज्य लोकसेवा आयोग पर अनियमितता एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए श्री ननकीराम कंवर व अन्य के माध्यमों से शिकायतें प्राप्त हुई थी।

webmorcha..com
CG PSC Scam

शिकायती पत्र के आधार पर प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक एवं शासन तथा आयोग में तत्समय पदस्थ संलिप्त लोकसेवकगण और संबंधित राजनेतागण एवं अन्य के द्वारा अपने-अपने पद का दुरुपयोग करते हुए तथा राजनैतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए

छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की चयन प्रक्रिया वर्ष 2020 एवं 2021 तथा असिस्टेंट प्रोफेसर चयन परीक्षा में नियम विरूद्ध तरीके से आपराधिक षड़यंत्र करते हुये अपने पुत्र, पुत्री व रिश्तेदारों को कई पात्र योग्य अभ्यार्थियों के बदले इनका चयन शासकीय पदों पर करते हुए शासन एवं उन योग्य अभ्यार्थियों के साथ भ्रष्ट आचरण करते हुये छल कारित किया गया है, जो कि धारा 120 बी, 420, भादवि एवं धारा 7, 7 (क), एवं 12 भ्र.नि.अ. 1998 यथा संशो. 2018 के तहत अपराध कारित किया जाना पाया गया है, अतः अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

CG पीएससी के खिलाफ 48 शिकायतें

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CG PSC) पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी सहित अन्य कारणों से काफी चर्चा में रहा। PSC में गड़बड़ी को लेकर शिकायतों का दौर 2019 में ही शुरु हो गया था। तब से 2023 के बीच पीएससी के खिलाफ कुल 48 शिकायतें की गई। इनमें से ज्यादातर शिकायतें राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से की गई है।

PCC के खिलाफ शिकायतों को लेकर विधानसभा के बजट सत्र में बिल्हा सीट से भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने प्रश्न किया था। सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया है कि सीजी PSC के खिलाफ 2019 से 2023 के बीच कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन शिकायतों में भर्ती में अनियमितता, धांधली और गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। 2019 में हुई सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर 9 शिकायत मिली थीं।

आज राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में होंगे, भारत जोड़ों न्याय यात्रा का होगा प्रवेश

https://www.facebook.com/webmorcha

Aaj ka ank ganit: 08 फरवरी जानें अपना लकी नंबर और शुभ रंग क्या होगा

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें