रायपुर। राजनांदगांव से पूर्व CM भूपेश बघेल, बिलासपुर देवेंद्र यादव, सरगुजा से शशि सिंह और महासमुंद से ताम्रध्वज साहू के बाद अब जांचगीर से शिवकुमार डहरिया के खिलाफ स्थानीय कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है। बाहरी को लोकसभा टिकट देने पर विरोध जता रहे है। इसके बाद शिवकुमार डहरिया के लिए मुश्किल खड़ा हो गया है।
इन नेताओं का पहले हो चुका है विरोध

शिवकुमार डहरिया समेत कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों का भारी विरोध हो रहा है। इसी के चलते ही कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने लगे हैं। कार्यकर्ताओं के विरोध और पार्टी छोड़कर जाना कांग्रेस के लिए भारी पड़ सकता है। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि कांग्रेस को इन पांच सीटों में BJP के अलावा अपने ही नेताओं से मुकाबला करना होगा।
सरगुजा से शशि सिंह का विरोध

बात राजनांदगांव सीट की करें तो यहां सुरेद्र दाऊ नाम के कार्यकर्ता ने भरे मंच से पूर्व CM भूपेश बघेल की पोल खोलकर रख दी थी। ऐसे में एक बात तो तय है कि इन सीटों में जीत के लिए कांग्रेस को कड़ी मशक्कत करनी होगी।



Recent Comments