महासमुंद। भारतीय किसान संघ, जिला महासमुंद ने किसानों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में उप संचालक कृषि (DDA) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संघ ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर संबंधित अधिकारी को पद से हटाने और नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
ज्ञापन में भारतीय किसान संघ ने आरोप लगाया है कि जिला महासमुंद में किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप से कई बार अनुरोध किया गया, लेकिन किसानों के साथ असम्मानजनक एवं दुर्व्यवहारपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। संघ का कहना है कि किसानों की समस्याओं को लेकर कई बार जानकारी देने और ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद उनका उचित निराकरण नहीं किया गया।
किसान संघ ने ज्ञापन में कहा है कि किसानों की समस्याओं को सुनना और उनका समयबद्ध निराकरण करना संबंधित अधिकारी का दायित्व है। इसके बावजूद यदि किसानों के साथ दुर्व्यवहार होता है, तो यह गंभीर मामला है। संघ ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर से यह भी आग्रह किया गया है कि संबंधित अधिकारी को वर्तमान पद से हटाने अथवा निलंबित करने के लिए सक्षम स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में किसानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।
भारतीय किसान संघ ने प्रशासन से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा करने की अपेक्षा जताई है। हालांकि, ज्ञापन में लगाए गए आरोपों पर संबंधित अधिकारी या कृषि विभाग का पक्ष सामने नहीं आया है।
यहां सूने जब पत्रकार को ही उप संचालक ने धमकाया


Recent Comments