BREAKING 🔴 छत्तीसगढ़ में बड़ी खबर – नई योजना लागू | 🟡 खेल: भारत की शानदार जीत | 🔵 मनोरंजन: नई फिल्म रिलीज | 🟢 WebMorcha पर पढ़ें ताजा खबरें

डिगेश चेलक. महासमुंद. पटेवा। रविवार शाम जिले के पटेवा थाना अंतर्गत पेटवा बोर्रा मोड़़ के पास दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में महिला-पुरूष दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उनके साथ 5 साल का एक बच्चा था जो सुरक्षित है जिन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है। अभी कुछ देर पहले हुई घटना में पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस घटना स्थल पहुंच कर जांच में जुटी है।

दंपत्ति को ट्रक ने कुचला
दंपत्ति को ट्रक ने कुचला

जानकारी के अनुसार मोटरसाईकिल साइन सीजी 06 जीएम 3525 में तीनों सवार थे नेशनल हाईवे-53 पर पटेवा और नवागांव के बीच वन विश्राम गृह बोड़रा मोड़ के समीप रविवार 14 अप्रैल की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पांच साल का बालक सुरक्षित है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राम खपराखोल (पिथौरा) निवासी केशव खड़िया (38 वर्ष) रिश्ते में अपनी साली पुनीता भारद्वाज (32वर्ष) निवासी ग्राम कसडोल को लेकर मोटरसाइकिल होंडा सीजी-06 जीएम 3525 से रायपुर जा रहे थे। साथ में 5 साल का बच्चा रूद्र भारद्वाज भी बाइक में सवार था। रविवार की शाम करीब 5:30 बजे पटेवा से आगे निकले थे कि मोड़ पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।

बाइक सवार महिला और बाइक चालक बुरी तरह से कुचल गए। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पांच साल का बालक दूर जा गिरा। उसे मामूली चोटें आई है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यहां पढ़ें: छत्तीसगढ़, पत्नी से अवैध संबंध! हसवेंड ने दोस्त को दी खौफनाक सजा, शराब पिलाया और की हत्या, फिर शव को गाड़ी में डाल ठिकाने लगाने पहुंचा 250 KM दूर..

https://www.facebook.com/webmorcha

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com